उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

होली मिलन में दे दनादन!…छात्र गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में छात्र गुटों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इससे होली मिलन समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं रंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दो छात्र गुटों में बहस शुरू हुई। शुरुआत में तीखी नोकझोंक के रूप में दिखी यह बहस कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

स्थिति को बिगड़ता देख अन्य छात्र और कॉलेज प्रशासन के कर्मचारी बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने में सफल रहे। मारपीट के दौरान छात्र एक-दूसरे को भविष्य में “देख लेने” की धमकी भी देते नजर आए। कुछ छात्रों ने इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, और यही वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इससे कॉलेज की छवि पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस कारण से शुरू हुआ। न तो किसी छात्र गुट ने इसका खुलासा किया और न ही कॉलेज प्रशासन ने विस्तृत बयान जारी किया है।

रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच जारी है। किसी पक्ष की तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जांच में किसी की भूमिका सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट...7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। इस प्रकार की घटनाएं न केवल कॉलेज अनुशासन पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य पर भी असर डाल सकती हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस और कॉलेज प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में