अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

वीडियो कॉल बना हथियार!…CBI अफसर बन बिछाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ का जाल, ऐसे दबोचे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बुजुर्ग के साथ साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर आरोपियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 7 लाख 20 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस की विशेष टीम ने शानदार कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के खरगौन जिले से गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

घटना अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र की है, जहां रहने वाले 70 वर्षीय जीवन सिंह मेहता को 13 जनवरी 2025 को एक वीडियो कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुआ है। बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर धमकाया गया कि यदि उन्होंने किसी से बात की या आदेश का पालन नहीं किया तो उनकी गिरफ्तारी या एनकाउंटर हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज BJP का ‘महामंथन’!...एक मंच पर जुटेंगे दिग्गज, मिशन-2027 पर बनेगी रणनीति

पीड़ित को लगातार पांच दिनों तक वीडियो कॉल पर डर के माहौल में रखा गया और कथित जांच के नाम पर तीन किस्तों में कुल ₹7,20,000 रुपये उनके बैंक खातों से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में महाअलर्ट... चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

लंबे समय तक पैसे वापस न मिलने और ठगों का संपर्क टूट जाने पर जीवन सिंह ने 21 फरवरी को लमगड़ा थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देवेंद्र पींचा के निर्देशन में लमगड़ा थाना, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

तकनीकी विश्लेषण और कई डिजिटल सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खरगौन जिले से दो आरोपियों—संतोष गुर्जर और कपिल सोनी—को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह गिरोह देशभर में बुजुर्गों को टारगेट कर डिजिटल डर पैदा करके ठगी करता है। गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती स्कूटी पर बरसी गोली!...उत्तराखंड में बैंककर्मी पर फायरिंग से सनसनी

इस सफलता के लिए एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम को ₹10,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है। टीम में लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी, एसओजी प्रभारी भुवन जोशी, साइबर सेल प्रभारी कुमकुम धानिक, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, कांस्टेबल परवेज अली आदि शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में