उत्तराखण्ड एक्सीडेंट जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड की धरती फिर डोली!…इतनी तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी। रविवार देर रात आए भूकंप के तेज झटकों से लोग सहम गए। रात के समय भूकंप महसूस होने पर कई लोग नींद से जाग गए।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बताया गया है। इसका केंद्र बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... यहां स्कूलों में 10-11 अगस्त को छुट्टी, आदेश जारी

भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  एक ही जगह दो लाशें... इस रेलवे स्टेशन के पास मचा हड़कंप, आखिर कैसे हुई दोनों की मौत?

बता दें कि उत्तरकाशी जिला भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। वर्ष 1991 में 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि को आए 6.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने जिले में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘बूथ लुटना नहीं चाहिए’... खरगे ने कांग्रेस नेताओं को दिया सख्त संदेश, 2027 के लिए बनाई रणनीति

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में