उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

उत्तराखंड….घर में अकेली महिला से रेप और हत्या की धमकी, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रानीपुर के एक क्षेत्र में रविवार रात को एक युवक ने घर में घुसकर अकेली महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

महिला ने पुलिस को बताया कि वह उस समय घर पर अकेली थी जब विवेक, निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, उसके घर में घुस आया। महिला के अनुसार, युवक ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और फिर हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

महिला की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने पुष्टि की है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में