उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस विभाग में नहीं थमा तबादलों का तूफान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में तबादला सत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन वन विभाग में स्थानांतरण से जुड़े मामलों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। विभाग अब भी अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से आए तबादला संशोधन, नई तैनाती और प्रत्यावेदन से जुड़े मामलों को निपटाने में जुटा हुआ है।

वर्ष 2026 का तबादला सत्र खत्म होने के बाद भी वन विभाग में लगातार आवेदन पहुंच रहे हैं। एक ओर वे अधिकारी और कर्मचारी हैं, जो तबादले के बाद मिली नई तैनाती से संतुष्ट नहीं हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई कर्मचारी अब भी स्थानांतरण के लिए विभाग से गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले महिला की हत्या, फिर शव को झाड़ियों में फेंका!… एनकाउंटर में सामने आई खौफनाक कहानी

इस बार वन विभाग ने बड़े स्तर पर तबादले किए थे। एसडीओ, डिप्टी रेंजर, वन दरोगा और वन आरक्षी समेत कई संवर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। विभाग का उद्देश्य लंबे समय से एक ही जगह तैनात कर्मचारियों को नई तैनाती देना और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाना था।

हालांकि तबादला आदेश जारी होने के बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यक्तिगत, पारिवारिक और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए संशोधन के लिए प्रत्यावेदन सौंपे हैं। कई एसडीओ ने भी अपनी नई तैनाती में बदलाव की मांग की है, जिन पर फैसला शासन स्तर से लिया जाना है।

इसके अलावा वन आरक्षी, वन दरोगा, डिप्टी रेंजर और अन्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य समस्याओं, पारिवारिक परिस्थितियों और बच्चों की पढ़ाई जैसे कारणों को आधार बनाकर तबादला संशोधन की मांग की है। केवल वन आरक्षी और वन दरोगा संवर्ग से ही करीब 40 आवेदन विभाग को मिल चुके हैं, जबकि अन्य संवर्गों से भी लगातार प्रत्यावेदन आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सिटी में बच्चियों से छेड़छाड़!...भड़क उठा आक्रोश, घेर लिया थाना, आरोपी गिरफ्तार

तबादला सत्र समाप्त होने के बाद अब किसी भी नए स्थानांतरण या संशोधन के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। विभाग प्रत्येक आवेदन की वास्तविक स्थिति और जरूरत को देखते हुए ही निर्णय लेगा। केवल व्यक्तिगत सुविधा के आधार पर तबादला आदेश में बदलाव नहीं किया जाएगा।

वहीं विभाग के सामने नई तैनाती पर जॉइनिंग को लेकर भी चुनौती बनी हुई है। कई अधिकारी और कर्मचारी अभी तक अपने नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं। कुछ मामलों में पुराने कार्यालयों से रिलीव नहीं किए जाने की समस्या है, जबकि कुछ कर्मचारी खुद नई तैनाती पर समय से नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा एक्शन प्लान!... अब युवाओं-किसानों के सपनों को मिलेगा लोन का सहारा

इस स्थिति के कारण कई स्थानों पर रिक्त पदों और कामकाज की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में तबादला सत्र खत्म होने के बावजूद वन विभाग के लिए स्थानांतरण से जुड़े मामलों का निपटारा अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। आने वाले दिनों में शासन और वन मुख्यालय स्तर पर लिए जाने वाले फैसलों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में