उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

उत्तराखंड STF का बड़ा ऑपरेशन…करोड़ों की हेरोइन जब्त, कुमाऊं ड्रग नेटवर्क में झटका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कुमाऊं का बड़ा हेरोइन सप्लायर, सहनवाज उर्फ मामू (36 वर्ष, बहेड़ी, बरेली) को गिरफ्तार किया गया है।

यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर के निर्देशन में CO परवेज अली और प्रभारी निरीक्षक STF कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार, सहनवाज कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का प्रमुख सप्लायर था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह हेरोइन बरेली निवासी ‘भइया’ से खरीदता था और हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहा था। STF ने बताया कि सहनवाज द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की थी, जिससे कुमाऊं के ड्रग पैडलरों में इसकी काफी मांग थी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट पिछले दो वर्षों से सहनवाज की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि बरेली से भइया की ओर से एक युवक हेरोइन की डिलीवरी करता था। STF अब उपलब्ध फोटो के आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

STF का कहना है कि सहनवाज की गिरफ्तारी नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में एक बड़ी सफलता है और इससे कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगेगा। मामले में आगे की जांच जारी है और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम: निरीक्षक पावन स्वरूप, उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद

कोतवाली किच्छा पुलिस टीम: निरीक्षक प्रकाश दानू, उप निरीक्षक पवन जोशी, आरक्षी उमेश सिंह, आरक्षी उमेद गिरी

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में