उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

उत्तराखंड सनसनीखेज…यहां मिला लापता युवक शव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। लापता युवक का शव गंगनहर किनारे नहर पटरी से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल पुत्र दीपक भदौरिया के रूप में हुई है, जो खड़खड़ी क्षेत्र का निवासी था। साहिल बीते 26 दिसंबर से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

यह घटना हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सामने आई है। चार दिन बाद शव मिलने की सूचना से परिजन आक्रोशित हो गए। बीती रात वे शव को लेकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने खड़खड़ी क्षेत्र के कुछ युवकों पर साहिल की हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

परिजनों के अनुसार, 26 दिसंबर को साहिल किसी काम से ज्वालापुर आया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। उसे आखिरी बार ज्वालापुर क्षेत्र में लाल पुल के पास देखा गया था। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 27 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर किनारे उसका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 26 दिसंबर से लापता युवक साहिल का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में