उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड सनसनीखेज…नाले से मिला युवक का शव, जताई जा रही ये आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।  यहां एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह राहगीरों की नजर नाले के किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास  शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  'कारगिल की जीत सिर्फ युद्ध नहीं, भारत के शौर्य की पहचान है'... विजय दिवस पर सीएम धामी का भावुक संबोधन

सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से शव को बाहर निकालकर आसपास मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक तलाश... नदी में मिली किशोर की लाश, जताई जा रही से आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया हो, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस जिले में 13 ‌दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में