उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड…पुलिस कर्मी का निधन, महकमे में शोक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां लंबी बीमारी से जूझने के बाद एक पुलिस कर्मी का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात आरक्षी विपिन बिष्ट मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के निवासी थे। वे वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे और अपनी सेवा के दौरान ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि आरक्षी विपिन बिष्ट पिछले करीब सात महीनों से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे थे। उनके उपचार के लिए परिवार और विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए गए। उनका इलाज हल्द्वानी के विवेकानंद हॉस्पिटल, बरेली के महाजन हॉस्पिटल, साथ ही राजस्थान और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भी कराया गया। बाद में उन्हें रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन सहित पूरे विभाग में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें एक मेहनती, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

फिलहाल उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा पुलिस विभाग गहरे शोक में डूबा हुआ है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में