उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव नैनीताल हिल दर्पण

उत्तराखंड पंचायत चुनाव…क्या मतदाता सूची में है आपका नाम? यहां करें चेक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे पंचायत निर्वाचन नामावली में अपने नाम की पुष्टि सुनिश्चित करें।उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव से पूर्व नवीन निर्वाचन नामावली संगणकों द्वारा तैयार कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'कारगिल की जीत सिर्फ युद्ध नहीं, भारत के शौर्य की पहचान है'... विजय दिवस पर सीएम धामी का भावुक संबोधन

यह नामावली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है, जहां “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के माध्यम से कोई भी मतदाता अपना नाम देख सकता है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvoterchecklist पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पात्र मतदाता विकासखंड, तहसील अथवा पंचायती कार्यालय में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या हटवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। नामावली में पात्र मतदाता अपना नाम पंजीकरण/दर्ज कराने हेतु प्रारूप-02, नाम में संशोधन हेतु प्रारूप-03 और अपमार्जन/हटाने हेतु प्रारूप-04 में प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकता हैं। यह कार्य अधिसूचना जारी होने से पूर्व तक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!...इन IAS अफसरों के बदले विभाग, कई को मिला नया प्रभार

उन्होंने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन में कुल 4,28,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,05,872 महिलाएं, 2,22,895 पुरुष एवं 158 अन्य मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक तलाश... नदी में मिली किशोर की लाश, जताई जा रही से आशंका

इस दौरान आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह, पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाएं एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में