उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड… इस विभाग में बड़ा फेरबदल तय!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। हाल ही में प्रशासनिक स्तर पर हुए बड़े बदलावों के बाद अब वन विभाग में भी व्यापक फेरबदल की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभाग में डीएफओ, सीएफ और एसीएफ स्तर के अधिकारियों के तबादलों को लेकर शासन स्तर पर मंथन तेज हो गया है।

जानकारी के अनुसार अधिकारियों के स्थानांतरण पर अंतिम निर्णय 12 जून को होने वाली सिविल सर्विस बोर्ड (सीएसबी) की बैठक में लिया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी… सीएम धामी ने दिए सख्त और अहम निर्देश

सूत्रों के मुताबिक देहरादून, मसूरी, चकराता, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रामनगर और तराई क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण वन प्रभागों में बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किसके सिर सजेगा ताज?...नए नगर निकायों में वोटिंग ने बढ़ाई सियासी धड़कनें

वन विभाग के सबसे महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्रों में शामिल राजाजी टाइगर रिजर्व में भी निदेशक स्तर पर बदलाव की चर्चाएं हैं। यदि ऐसा होता है तो इसे विभाग के बड़े प्रशासनिक निर्णयों में गिना जाएगा। वहीं एसीएफ स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची भी लगभग तैयार बताई जा रही है और जल्द आदेश जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में युवाओं को बड़ी सौगात… इन विभागों को मिले 221 कार्मिक

इसके अलावा कुछ रेंज अधिकारियों को वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) की जिम्मेदारी देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। अब वन विभाग और प्रशासनिक हलकों की निगाहें 12 जून को होने वाली सीएसबी बैठक पर टिकी हैं, जहां लिए जाने वाले फैसले विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तस्वीर साफ कर सकते हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में