उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड… इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा निदेशालय सहित विद्यालयी शिक्षा परिषद में नई नियुक्तियां की गई हैं।

30 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक बनाया गया है। वहीं केएस रावत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा और अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री के छापे में खुली नगर पालिका की पोल!... गैरहाजिर कर्मचारी, परिसर में मिलीं शराब की बोतलें

इसके अलावा विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

शासन ने गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वहीं रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), नैनीताल के पद पर तैनात करते हुए प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल और लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल में नोडल अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अफसरों की फील्ड ड्यूटी!... शिकायतें होंगी मौके पर खत्म, सिस्टम होगा ऑन द ग्राउंड

शासन का कहना है कि इन प्रशासनिक बदलावों का उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाना है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में