उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड… कांग्रेस ने इस नेता को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। धस्माना को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) के रूप में कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम... इस दिन से लागू होगी शटल सेवा, ये है प्लान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक, प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए सूर्यकांत धस्माना उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) के रूप में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‌एडिटिंग से बनाई अश्लील फोटो... फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, अभिनेत्री की भी संलिप्तता

करन माहरा ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन के विभिन्न कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण से पार्टी को लाभ मिलेगा और प्रदेश कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने धस्माना को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खनन मामला...हाईकोर्ट के ये निर्देश, मांगी रिपोर्ट
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में