उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड कांग्रेस का बढ़ा कुनबा…दर्जनों लोगों ने पकड़ा हाथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में दर्जनों लोगों ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जेपी यादव भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए, जिससे संगठन को नई ताकत मिली। पार्टी कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश और देश की जनता परेशान है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, महानगर उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, अनक पाल, बचन सिंह वर्मा, प्रेम नारायण, राजीव गौड़, नारायण त्रिवेदी, विष्णु पाल, दीपक पाल, मोहन राणा, राकेश कठैत, अरविंद सैनी, आशीष नैनवाल, संदीप, रेखा और आनंद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में