उत्तराखण्ड कुमाऊं रामनगर शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड 2026… परीक्षा तिथियां घोषित! करें क्लिक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष कुल 2 लाख 16 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में 1,12,679 और इंटरमीडिएट में 1,03,442 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। हाईस्कूल में संस्थागत छात्रों की संख्या 1,10,573 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 2,106 हैं, जबकि इंटरमीडिएट में संस्थागत 99,345 और व्यक्तिगत 4,097 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान में छाए बादल...बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा—अलर्ट

परीक्षा संचालन के लिए राज्यभर में 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 24 नए केंद्र शामिल हैं। परीक्षा की सुरक्षा को देखते हुए 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। अति संवेदनशील केंद्रों में हरिद्वार में 4, पिथौरागढ़ में 1 और अल्मोड़ा में 1 केंद्र शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  31 साल से दबा था जमीन का मामला... आयुक्त की जनसुनवाई में खुली पूरी कहानी

सचिव ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। संवेदनशील और दूरस्थ केंद्रों पर जिला प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य संपन्न होंगे। मुख्य लिखित परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परिषद ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में