उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौसम शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस जिले में 3 दिन के लिए सभी स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड इस समय तेज शीतलहर की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है।

ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर, नितिन सिंह भदौरिया ने 15 से 17 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी, शासकीय और अर्द्ध सरकारी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

डीएम ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कक्षा 10 और 12 के वे छात्र, जो सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तराखंड बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनिवार्य अनुमति लेना जरूरी होगा। जिलाधिकारी ने तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में