उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे रामनगर हल्द्वानी

केंद्रीय राज्यमंत्री ने रेल मंत्री को लिखा खत….इस ट्रेन को उत्तराखंड से हफ्ते में तीन दिन चलाने का अनुरोध

खबर शेयर करें -

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रामनगर से बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन चलने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को अवगत कराया है कि वर्तमान में रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन (22975/76) संचालित है, जो कि हफ्ते में एक ही दिन (शुक्रवार) को चलती है, जिसमें अत्यधिक संख्या में यात्री सफर करते है। यात्रियों की संख्या अधिक होने से ट्रेन में काफी भीड भाड रहती है। जिस कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं को सामना करना पड़ता है और नियमित समय पर अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...धामी कैबिनेट में ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास

जैसा कि आप भिज्ञ है कि उत्तराखण्ड राज्य धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल के अन्तर्गत रामनगर में विश्व विख्यात कॉर्बेट पार्क एवं सुप्रसिद्ध स्थान स्थित है तथा वहां पर पूरे वर्षभर देश-विदेश के सैलानियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। वर्तमान में जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर के अत्यधिक संख्या में लोग मुंबई में निवास करते है और वहां पर अपना व्यापार भी करते हैं। ज्यादातर लोग फिल्म जगत से एवं शिक्षा हे मुबई में आते-जाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ से धामी सरकार के खिलाफ बिगुल!... कांग्रेस की न्याय यात्रा से उत्तराखंड में सियासी उबाल

जिससे जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं प्रदेश के पूर पर्वतीय/तराई क्षेत्र के लोगों का एवं गढ़वाल मण्डल से भी काफी लोगो का रामनगर से मुबई निरन्तर आना-जाना लगा रहता है। यदि रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 3 (तीन) हो जाए तो मुंबई यात्रा करने वाले लोगो को काफी सुविधा मिलने के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने बाले पर्यटक भी विश्व विख्यात कॉर्बेट पॉर्क एवं अन्य सुप्रसिद्ध स्थानों का आसानी से स्थलीय भ्रमण कर सकते है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में