उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे

ईदगाह की आड़ में अतिक्रमण!…कब्जा ली 8 एकड़ भूमि, गरजा बुल्डोजर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रुद्रपुर के खेड़ा ईदगाह के पास 8 एकड़ नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने आज बुलडोजर चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  डबल वोट वालों की अब शामत!... नेताओं तक की होगी घर-घर पड़ताल

नगर निगम की टीम ने अवैध बनाई गई चारदीवारी को ध्वस्त कर भूमि को कब्जे में लिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और पीएसी की तैनाती के साथ-साथ सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया, केवल स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया गया।

अतिक्रमणकारियों ने ईदगाह की आड़ में 8 एकड़ नजूल भूमि पर मदरसा सोसाइटी के नाम पर अवैध कब्जा किया था। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम ने ड्रोन सर्वे कर भूमि को चिन्हित किया और नापजोख कर कार्रवाई की तैयारी की।

यह भी पढ़ें 👉  14 साल बाद बड़ा धमाका!...43 पदोन्नतियों को मंजूरी, होंगे ये बड़े बदलाव

एडीएम कस्तुभ मिश्रा ने बताया कि प्रशासन ने भूमि पर बनाए गए चारदीवारी को ध्वस्त कर कब्जा पूरी तरह से अपने अधीन कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त हिदायतों के तहत यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने पहले भी सार्वजनिक रूप से कहा था कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्लब में भीषण अग्निकांड…25 लोगों की मौत, कई घायल

इस अभियान से प्रदेश में अवैध अतिक्रमण पर सख्त संदेश गया है और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नजूल भूमि की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में