उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

लगातार दो दिन दो शव!…नैनी झील बनी रहस्य, लोगों में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें -

नैनीताल में नैनी झील से एक बार फिर शव मिलने की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह झील में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह लगातार दूसरा दिन है जब झील से शव बरामद हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को झील से बाहर निकाला। बाद में पहचान की प्रक्रिया में शव की शिनाख्त ऑल सेंट्स कॉलेज कंपाउंड निवासी महेंद्र चौहान के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ रहा है देश का छात्र'...हल्द्वानी में कांग्रेस के अभियान में उठे बड़े सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय स्थानीय लोगों ने झील में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की पुष्टि की।

मृतक के परिजनों ने बताया कि महेंद्र चौहान शुक्रवार देर रात करीब एक बजे घर से शौचालय जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रातभर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह झील से शव मिलने की खबर सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत शर्मसार... मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी पहले भी कर चुका घिनौना कृत्य

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े चोरी!...मंदिर से चांदी का छत्र ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी नैनी झील से एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। लगातार दो दिनों में झील से शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में