उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

नहाने गए थे दो बच्चे…पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत, परिवारों में मातम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में नहाने के लिए उतरे थे, जहां गहराई का अंदाजा नहीं लगने से हादसा हो गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार,  ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित महादेव कॉलोनी में रहने वाले मयंक (6) पुत्र नन्हे और देव (6) पुत्र राजेंद्र कश्यप दोपहर के समय अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। गर्मी अधिक होने के कारण दोनों पास के खाली प्लॉट में भरे पानी में नहाने के लिए उतर गए। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जनमत संग्रह नहीं, प्रशासनिक फैसला होगा... हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

करीब आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों की नजर पानी में तैरते एक बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद दोनों बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल काशीपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन पेंशनरों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पंकज चंदोला नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि एक बच्चे का शव पानी की सतह पर आने के बाद लोगों को हादसे की जानकारी मिली। दोनों परिवार घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर रहते हैं।

मृतक मयंक का परिवार महादेव कॉलोनी में बड़े गुरुद्वारे के पीछे रहता था, जबकि देव के पिता राजेंद्र कश्यप मूल रूप से रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर जागीर के निवासी हैं और वर्तमान में महादेव कॉलोनी में किराये पर रहकर आजीविका चला रहे हैं। हादसे के बाद नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से खाली प्लॉट में भरे पानी की निकासी का कार्य शुरू कर दिया। वहीं, मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में