उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

ठंड से बचने की कोशिश बनी जानलेवा… एक युवक की मौत, साथी गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ा दी हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और अंगीठी का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यही गलती दो लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई। उत्तरकाशी के चामकोट में अंगीठी जलाने के कारण दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अभी आईसीयू में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, डुंडा के दो मिस्त्री बीती गुरुवार रात चामकोट गांव में एक निर्माणाधीन भवन में सोते समय कमरे में अंगीठी जला कर सो गए। जब सुबह उनका कमरा नहीं खोला गया, तो ग्रामीणों ने आवाज देकर उन्हें जगाने की कोशिश की। अंदर से कोई हलचल न देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो प्रमोद जोशी (37 वर्ष) पुत्र नत्थी जोशी को मृत पाया। वहीं उसका साथी सुरेश चंद (38 वर्ष) पुत्र बिंदी लाल बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

उत्तरकाशी नगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिल मोहन बिष्ट ने बताया कि दोनों व्यक्ति लंबे समय से निर्माणाधीन भवन में मिस्त्री का काम कर रहे थे और वही पर कमरे लेकर रह रहे थे। अंगीठी जलाकर सोने की गलती उनके लिए घातक साबित हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में