उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा…दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच हुए एक और दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया। अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के लौका गांव निवासी अनुज कंबोज (22) पुत्र जगतार सिंह सितारगंज में आइलेट सेंटर संचालित करता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने सेंटर से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सितारगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए रुद्रपुर ले गए, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने बताया कि अनुज परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता दिव्यांग हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में