उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड… IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन कहाँ तैनात!

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आई है। शासन ने राज्य में चार IPS अधिकारियों के तबादलों और नई तैनाती का आदेश जारी किया है। आदेश का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना और विभागीय संतुलन स्थापित करना बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

सूची के अनुसार, योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी से हटाकर कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों अधिकारियों पर मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की निगरानी की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इसके अलावा, श्वेता चौबे को टिहरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, विशाखा अशोक भड़ादे  को पुलिस अधीक्षक, Crime Against Women/CB-CID से स्थानांतरित कर सेना नायक आई आर बी द्वितीय बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

आदेश में सभी अधिकारियों को नए पदों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने और प्रशासनिक बाधाओं से बचने के लिए सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में