उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गढ़वाल मंडल के श्रीनगर में जाख रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 25–30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UKCA-3038 श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड स्थित निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान पाली नामक तोक के पास ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया। हादसे के समय चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल, निवासी ग्राम हॉट, जनपद चमोली के रूप में हुई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में