उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… छुट्टी पर आए सेना के जवान की मौत, हंगामा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर लोगों को झकझोर दिया। देहरादून हाईवे पर रविवार देर शाम हुए इस सड़क दुर्घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

मृतक की पहचान धन प्रकाश (33) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और महज दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह किसी जरूरी काम से भगवानपुर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया। मृतक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि धन प्रकाश के कूल्हे में फ्रैक्चर था और उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी हालत और बिगड़ गई।

इसी आरोप को लेकर परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने टीम के साथ पहुंचकर परिजनों को शांत कराने की कोशिश की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात को काबू में किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम... नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में