उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़ मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा…कार की टक्कर से खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। पिथौरागढ़-झूलाघाट मोटर मार्ग पर रविवार, की शाम एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

बताया जा रहा है कि झूलाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक अल्टो कार और बड़ालू से झूलाघाट की तरफ आ रही पल्सर बाइक रज्यूड़ा के पास आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार महादेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे विकास दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

घटना की सूचना मिलते ही झूलाघाट कोतवाली से कोतवाल संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी जवानों की मदद से घायल को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, जिसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

वहीं, मृतक के शव को भी खाई से निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में