उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा…पानी के टैंक में डूबा बालक, मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 11 वर्षीय बालक की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना  मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया इलाके में हुई। बताया जाता है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी चन्द्रभान कश्यप अपने परिवार के साथ कठघरिया के बच्ची नगर प्रथम में रह रहे हैं। चन्द्रभान पेशे से राजमिस्त्री हैं, जबकि परिवार खेती-किसानी और गेहूं कटाई में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

बताया गया है कि गुरुवार शाम परिवार खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। इसी दौरान सौरभ पराल भिगोने के लिए पास ही स्थित निर्माणाधीन दुकान के पीछे बने लगभग आठ फीट गहरे पानी के टैंक के पास गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टैंक में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

परिजन जब काफी देर तक सौरभ को नहीं देख पाए, तो उसकी तलाश की। टैंक के पास पहुंचकर उन्होंने उसे गिरा हुआ पाया और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में