उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

ट्रैक्टर ने मचाई दहशत… कार सवारों को कुचलने की कोशिश! ये रही वजह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कालाढूंगी क्षेत्र में कार सवार को जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और एक अवैध 315 बोर तमंचा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा अपने दोस्तों के साथ मंगलवार रात एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी उनकी कार पर आरोपी प्रवीण देवपा ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और लगातार तीन बार टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार सवार बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को नैनीताल रोड से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच खनन सामग्री को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में भी अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में