उत्तर प्रदेश मौत राष्ट्रीय सुसाइड

साथ जिएंगे-साथ मरेंगे…. हादसे में हुई पत्नी की मौत, वियोग में पति ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

साथ जीने मरने की कसम को एक पति ने पूरा कर दिखाया। घटना उत्तरप्रदेश की है। यहां हरदोई के रहने वाले योगेश कुमार की पत्नी मणिकर्णिका कुमारी (28) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके एक दिन बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 36 वर्षीय योगेश शिक्षक थे और दोनों ने छह महीने पहले शादी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

पुलिस ने बताया कि योगेश ने एक नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है, हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे। पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुरसा थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई हाईवे पर हादसे में मणिकर्णिका की मौत हो गई थी।

SHO इंद्रेश कुमार यादव ने कहा, एक अज्ञात वाहन ने मणिकर्णिका की स्कूटी को उस समय टक्कर मार दी, जब वह ताडियावाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं। मणिकर्णिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के रूप में कार्यरत थीं। उनके पहचान पत्र और मोबाइल नंबर की मदद से उनकी पहचान की गई और उसके पति को सूचित किया गया। योगेश मौके पर पहुंचा और घर लौटने से पहले अपनी पत्नी का सामान ले लिया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए उनके पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और देखा कि योगेश छत से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ