उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी में संकट की घड़ी…नोटिसों से खलबली! विधायक ने लिया संज्ञान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सती कॉलोनी, शनि बाजार रोड में विगत कई वर्षों से निवास कर रहे परिवारों के घरों को अतिक्रमण बताकर तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिसों को लेकर हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस कार्रवाई को दुखद, पीड़ादायक और अमानवीय बताते हुए कहा कि वर्षों से बसे मेहनतकश परिवारों के आशियानों पर इस प्रकार का संकट स्वीकार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इस गंभीर विषय को लेकर विधायक सुमित हृदयेश आज स्वयं सती कॉलोनी, शनि बाजार रोड पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, पीड़ा और आशंकाएं गंभीरता से सुनीं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और अचानक मिले नोटिसों से उनके सामने बेघर होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में निर्दोष नागरिकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

विधायक सुमित हृदयेश ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि आमजन के अधिकारों, सम्मान और न्याय की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर मजबूती से उनके साथ खड़े हैं और रहेंगे।

इस दौरान मोहन सती, गुड्डू सती, गोपाल सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह अधिकारी, सौरभ, अंकित, राम बाबू, जाकिर हुसैन, जावेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में