उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड में बढ़ता ‘टाइगर टेरर’…घर के पास से घसीटा युवक, अधखाया शव मिला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। इस बीच नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बाघ के हमले में एक युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, भदयूनी गांव निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट मंगलवार शाम घर के पास से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में घमासान!...इन नेताओं के इस्तीफे से गरमाई सियासत

अगली सुबह ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मिलकर खोज अभियान चलाया। काफी देर तक जंगल में तलाश करने के बाद कमल सिंह बिष्ट का अधखाया शव बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट हुआ कि वह बाघ के हमले का शिकार बने।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस क्षेत्र पंचायत सदस्य को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है, वहीं गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बाघ की आवाजाही बढ़ गई है और इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के ‘घर’ में ही छिड़ी जंग!...अनदेखी पर भड़के अपने ही नेता, पोस्टर पर निकला गुस्सा

भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पहले ही अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन समय रहते कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए वन विभाग से तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में