उत्तराखण्ड गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में टाइगर किलिंग केस… हो गया एक्शन, इस अफसर पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो बाघों के शिकार मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार की श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट में दो बाघों को जहर देकर मारने के मामले में श्यामपुर रेंज अधिकारी विनय राठी को हटा दिया गया है। उन्हें डीएफओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। हरिद्वार के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने पहले उन्हें नोटिस जारी किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

मामले में गिरफ्तार आरोपी आलम उर्फ फम्मी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर वन विभाग की टीम शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची। यहां पूरे घटनाक्रम को दोबारा दोहराकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां अभी भी फरार है। उसने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है, जबकि वन विभाग उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

जानकारी के मुताबिक, 18 और 19 मई को जंगल से दो बाघों के शव बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि 16 मई को एक बाघिन ने वन गुज्जर आलम उर्फ फम्मी की भैंस का शिकार किया था। बदले की भावना में आलम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाघिन को मारने की साजिश रची। आरोपियों ने मृत भैंस के शव पर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया, जिसे खाने से बाघिन और उसके दो साल के दो शावकों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

इतना ही नहीं, आरोपियों ने बाघों के पैर काटकर शव जंगल में छिपा दिए। जांच में यह भी सामने आया कि वे बाघों की खाल, नाखून और अन्य अंग दिल्ली में बेचने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन वन विभाग की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वन विभाग का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि श्यामपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार अब चिड़ियापुर रेंज के अधिकारी महेश शर्मा को सौंपा गया है। साथ ही मामले की जांच तेजी से जारी है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में