उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

किराए के घर में जिस्मफरोशी!…महिला समेत तीन गिरफ्तार, मिली आपत्तिजनक सामग्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो पुरुष और एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक युवती को मुक्त कराया गया, जिससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

हरिद्वार जिला पुलिस के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर में एक मकान में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने शनिवार को मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान मकान के अंदर आरोपी आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!...उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की और दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक युवती को भी आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर, देह व्यापार से प्राप्त करीब 3000 रुपये नकद और एक वैगनआर कार भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान (40 वर्ष) पुत्र महमूद निवासी ग्राम एवं थाना कलियर, जनपद हरिद्वार और सोफियान (24 वर्ष) पुत्र साजिद निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार के रूप में हुई है। वहीं एक 29 वर्षीय महिला भी इस मामले में गिरफ्तार की गई है, जो थाना कलियर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी किराए के मकान में कई दिनों से देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम का गठन किया गया और छापेमारी की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल... भाजपा में शामिल हुए कई नए नेता

रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक युवती को मुक्त कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में