उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बारिश के खतरे ने बढ़ाई टेंशन!…उत्तराखंड के 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बीच कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया गया है। मौसम विभाग ने 19 से 23 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। राजधानी देहरादून में सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। नैनीताल जिले में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

इसके अलावा पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में