उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे रामनगर स्वास्थ्य

इस अस्पताल में लोगों को नहीं मिल रही सुविधाएं, महिला एकता मंच ने दी यह चेतावनी

खबर शेयर करें -

रामनगर। मालधन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों पर चिकित्सकों की भर्ती करने पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति पैथोलॉजी करने ,एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनों आदि की उपलब्धता की मांग को लेकर महिला एकता मंच ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बैलपड़ाव का घेराव किया। मंच ने एक माह में मांगें पूरी न होने पर 8 फरवरी को सामूहिक उपवास व आंदोलन की चेतावनी दी।

महिला एकता मंच का ज्ञापन स्वीकार कर चिकित्सा अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि प्रशासन जनता की मांगों को लेकर गंभीर है। सरकार रिक्त पदों को भर रही है। पहला स्टाफ हम मालधन सामुदायिक अस्पताल में भेजेंगे। एक्स-रे की मशीन की बात हो चुकी है, वह भी मालधन अस्पताल में जल्द ही उपलब्ध होगी। अल्ट्रासाउंड की मशीन को लेकर उन्होंने बताया कि हम अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी जल्द ही उपलब्ध करवाएंगे, वर्तमान में दो बार गाड़ी भेजकर मालधन में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर फिर सुलगी सियासत... हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस सांसद; पुलिस से कर दी बड़ी मांग

महिला एकता मंच ने ज्ञापन में कहा है कि मालधन क्षेत्र में 40 हजार से भी अधिक आबादी है और उनके इलाज के लिए एकमात्र सामुदायिक अस्पताल ही है। उसमें भी बुनियादी सुविधाओं कि अभाव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब, 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध कराए जाने के मानक हैं। नियमानुसार बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक व प्रसव तथा इमरजेंसी सुविधाएं मरीजों को मिलनी चाहिए। भगवती ने कहा कि मालधन के अस्पताल में मरीजों को दवाइयां भी अस्पताल से मिलनी चाहिए‌। प्रसव व छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी मरीजों को शहरों की तरफ भागना पड़ता है और इलाज न मिल पाने के कारण रास्ते में ही मरीज की मृत्यु भी हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  31 साल से दबा था जमीन का मामला... आयुक्त की जनसुनवाई में खुली पूरी कहानी

गीता आर्य ने कहा कि मालधन क्षेत्र की जनता पिछले 4 सालों से बुनियादी सुविधाओं की मांग सरकार के समक्ष उठा रही है परंतु सरकार एवं प्रशासन अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति करने व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जगह पत्राचार करके खानापूर्ति कर रहा है। विनीता ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई हैं और सरकार जनता की शिकायतों पर भी कार्यवाही नहीं कर रही है। महिला एकता मंच ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मालधन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कर दी जातीं, जनता का आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सपा की हुंकार... सिद्दीकी बोले- 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ तय

मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि आगामी 8 फरवरी को बड़ी से बड़ी संख्या में लोग उपवास व आन्दोलन करने को विवश होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस दौरान गीता आर्या, भगवती, विनिता, लक्ष्मी देवी, सरस्वती जोशी,कौशल्या चुनियाल, ललिता रावत, ठेका का मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन शर्मा, किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती, उपपा नेता प्रभात ध्यानी, आदि उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में