उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौसम शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड में गर्मी का रेड अलर्ट!… स्कूलों को लेकर आया ये बड़ा आदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कई मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है। मौसम विभाग द्वारा लगातार हीट वेव की चेतावनी जारी किए जाने के बाद उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक 20 मई 2026 से अगले एक सप्ताह तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक के सरकारी और निजी स्कूल अब केवल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इसके बाद विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

प्रशासन का कहना है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना बनी हुई है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। खासकर छोटे बच्चों, छात्र-छात्राओं, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं पर हीट वेव का ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों, स्कूल संचालकों और संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि यदि कोई शिक्षण संस्थान आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

इसके साथ ही जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को तेज धूप में बाहर जाने से बचाएं, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं और गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय अपनाएं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच प्रशासन का यह फैसला अभिभावकों और छात्रों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में