उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड…महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगनहर से एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल बन गया। घटना हरिद्वार जिले की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले स्थित सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों की नजर गंगनहर में झाड़ियों के बीच फंसे एक शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जल पुलिस की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष है और वह विवाहित लग रही है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि महिला का शव गंगनहर में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में