उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

पार्किंग झगड़ा हुआ खौफनाक!…पुलिस चौकी-अस्पताल तक पहुंचा संघर्ष, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस स्टेशन के पास गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह घटना  ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजार चौकी इलाके की है। स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और राहगीरों को बीच-बचाव करना पड़ा। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लाने में सफल रही और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

घटना की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि बाजार चौकी ले जाने के बाद भी दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए और पुलिस कर्मियों के साथ भी कुछ लोगों ने बदतमीजी की। अस्पताल पहुंचने के बाद भी विवाद थमा नहीं, और अस्पताल परिसर में भी झड़प की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

प्रभारी जितेंद्र खत्री ने कहा कि पुलिस और अस्पताल स्टाफ की मदद से मामले को नियंत्रित किया गया। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में