उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

पहचान छिपाकर की बात…अचानक महिला के घर पहुंचा युवक! और फिर…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक द्वारा पहचान छुपाकर महिला से बातचीत करने के मामले ने अचानक तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। मामला सामने आने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल बिगड़ने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को हिरासत में ले लिया।

यह मामला  ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, महिला ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि एक युवक ने पहले स्वयं को हिंदू बताकर उससे बातचीत की, जबकि बाद में उसकी असली पहचान मुस्लिम युवक के रूप में सामने आई। महिला ने यह भी बताया कि युवक उसके घर के आसपास पहुंच गया था, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कीर्ति भट्ट, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार और कांस्टेबल दिनेश ध्यानी मौके पर पहुंचे। इस दौरान इलाके में स्थानीय लोग और कुछ संगठन के कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए थे, जिससे तनाव और बढ़ गया। भीड़ में युवक के साथ हाथापाई की स्थिति भी बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर भीड़ को नियंत्रित किया और युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि समय पर कार्रवाई नहीं की जाती तो कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी।

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान सोहेल पुत्र सरफराज, निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर 03, थाना खटीमा, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे के अनुसार, पुलिस की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। वहीं, जानकारी के मुताबिक महिला और उसके परिजनों ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई न करने संबंधी लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में