उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

रहम मांगती रही महिला…तमाशा देखती रही भीड़—दरिंदगी का वायरल सच!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी, सेक्टर-02 (बीएचईएल) में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर 2025 को वायरल हुए वीडियो में महिला को खंभे से बांधकर मारपीट करते हुए देखा गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता के बेटे की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में रानीपुर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पुत्र मुन्दिका प्रसाद, इन्दर पुत्र मुन्दिका प्रसाद, राकेश पुत्र रामशरण, आशु पुत्र सोनू और एक महिला शामिल हैं। रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, महिला को करीब दो घंटे तक खंभे से बांधकर प्रताड़ित किया गया। इस दौरान वह लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, जिससे सामाजिक संवेदनहीनता भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में