उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

शादी रूकी, सांसें थमीं और फिर फूटा गुस्सा…छतों से कूदकर भागे बाराती; जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शादी समारोह के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल विवाह के बीच दूल्हा पक्ष ने ऐसी मांग कर डाली कि विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद के दौरान दुल्हन के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरातियों का गुस्सा भड़क उठा और दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बनाकर जमकर पीटा।

यह पूरा मामला ऊधम सिंह नगर जिले के  खटीमा के वार्ड नंबर-7 स्थित इस्लामनगर के खुशबू मैरिज हॉल में रविवार रात हुई। जानकारी के अनुसार, बरेली के बड़ा फरीदपुर से बारात खटीमा पहुंची थी। शुरुआती रस्में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं, लेकिन निकाह के समय मेहर की रकम और कथित दहेज मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा एक्शन...शिक्षकों से मारपीट पर दरोगा सस्पेंड

लड़की पक्ष का आरोप है कि विवाह तय होने के बाद से ही लड़के वालों द्वारा लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पहले स्कूटी और बाद में स्पोर्ट्स बाइक तथा एक लाख रुपये नकद की मांग रखी गई। वहीं निकाह के दौरान मेहर की राशि को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। लड़की पक्ष पांच लाख रुपये मेहर की बात कर रहा था, जबकि लड़का पक्ष 21 हजार रुपये पर अड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सुबह पति की मौत, दोपहर में पत्नी का शव... कुछ घंटों में खत्म हो गई प्रेम कहानी

काफी देर तक चली बहस के बीच दुल्हन के पिता तनाव में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह में मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने दूल्हे और कई बारातियों को रोक लिया तथा उनके साथ मारपीट की।

स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कुछ बारातियों को अपनी सुरक्षा के लिए आसपास के मकानों की छतों से कूदकर भागना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हंगामे में मैरिज हॉल की कुर्सियां और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बैरियर तोड़ भागे, पुलिस पर की फायरिंग और फिर… मुठभेड़ में दोनों अपराधी ढेर

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और अन्य बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की कोशिशें जारी रहीं।

खटीमा के कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि निकाह के दौरान विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं होता है, तो प्राप्त शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में