उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हरिद्वार हिल दर्पण

शादी का मंडप बना अखाड़ा!… उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी रद्द करने का फैसला लिया और बारात बिना निकाह के वापस लौट गई।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव से एक बारात गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पहुंची थी। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने समारोह में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और शादी की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ से गरमाई सियासत!... अब सीएम आवास घेरेगी कांग्रेस, राहुल के आने की चर्चा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। बातचीत के बाद यह तय हुआ कि निकाह नहीं होगा और बारात वापस लौट जाएगी। साथ ही दहेज के रूप में पहले दिया गया सामान लौटाने और शादी समारोह में हुए खर्च को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा!... 9.91 लाख खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की पेंशन

इस बीच चर्चा रही कि दुल्हन का निकाह कराने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दूसरे दूल्हे को बुलाने की तैयारी की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और शादी संपन्न नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास को नई सौगात... विधायक निधि से बने ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण

पुलिस के अनुसार, समझौते के बाद जब बारात लौट रही थी, तब एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी रद्द कर दी है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में