उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

खत्म हुआ इंतजार…धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधते हुए धामी सरकार ने पांच नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

नवरात्र के दूसरे दिन, शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

कैबिनेट में शामिल होने वालों में राजपुर के विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। शपथ ग्रहण की शुरुआत खजान दास से हुई, जबकि भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इसके बाद मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन... विरोध के बीच गरजा बुलडोजर, मौके पर भारी फोर्स

इस विस्तार के साथ धामी मंत्रिमंडल में संतुलन बनाने की कोशिश साफ दिखाई देती है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में