उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

मकान में कैद थी किशोरी!… पुलिस के छापे में खुला देह व्यापार का खौफनाक राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव तस्करी और देह व्यापार का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। इस गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मामला ऊधम सिंह नगर जिले के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मई 2025 से लापता एक नाबालिग लड़की को हरियावाला इलाके के एक मकान से सुरक्षित बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की, जहां से लड़की को मुक्त कराया गया। जांच में सामने आया कि उसे काफी समय से बंधक बनाकर रखा गया था और उससे जबरन अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

इस मामले में पुलिस ने जाहिद, शिवम, शोभा और सोमा नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिनकी जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे संरक्षण में रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में