उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

पुलिस को मिली सफलता…..शातिर ईनामी अपराधी गिरफ्तार, उत्तराखंड समेत नेपाल तक में कर चुका है वारदातें

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। एक साल से फरार ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार करने में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के हाथ सफलता लगी है। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का ईनाम घोषित था। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

मामले का खुलासा मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने  पुलिस कार्यालय में किया। उन्होंने बताया कि छतरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता ने 1 फरवरी 2023 को थाना पंतनगर में तहरीर देकर कहा था कि उनके घर के बाहर से उनके सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06बीडी 6486 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

ट्रैक्टर चोरी की घटना को मनदीप सिंह निवासी धर्मपुर रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा निवासी उकरौली थाना सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम टामेरा विलासपुर और महेश निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर कालेज थाना हजारा जिला पीलीभीत ने अंजाम दिया है। 12 फरवरी 2023 को मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा, सुखदेव सिंह को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी महेश फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट के बाद महेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया। इनामी आरोपी महेश की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम एसओजी और थाना पंतनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने फरार आरोपी महेश को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बाहर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर एवं चालाक किस्म का अपराधी है, उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में