उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

नौकर ने कर दी खौफनाक वारदात…….. मालिक के मासूम बेटे का गला रेत झाड़ियों में फेंका, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में नौकर ने अपने ही मालिक के 13 माह के मासूम बेटे का गला रेत दिया और झाड़ियों में फेंक दिया। वह मासूम को घुमाने के बहाने घर से ले गया था। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर के बासठकुटा रोड राशिद गार्डन निवासी मोहम्मद नदीम मेलों में अनानास के जूस की दुकान लगाता है। मोहम्मद नदीम ने बताया कि चैती मेले में उसने बीती 9 अप्रैल को अपने परिवार व दुकान के नौकरों के साथ जूस की दुकान लगाई हुई है। वह अपने साथ अपनी पत्नी जीनत व लगभग 13 महीने के इकलौते बेटे मोहम्मद आहद को साथ लेकर आया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

उसकी दुकान में उसके ही मोहल्ले में रहने वाला आशू नाम का युवक भी उसके साथ आया हुआ है। बीते रविवार की रात लगभग आठ बजे आशू उसके बेटे मोहम्मद आहद को अपने साथ घुमाने की बात कहकर साथ ले गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तब उसने उसको फोन किया पूछा कहां है। काफी देर तक उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

रात लगभग तीन बजे वह अकेला नशे की हालत में आ गया। जब उसने बेटे के संबंध में पूछा तो उसने कहा मुझे नहीं पता वह कहां रह गया। नदीम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर सोमवार की सुबह लगभग छह बजे बाजपुर रोड पर एक दुकान के पीछे झाड़ियों में किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। तब लोगों ने लहूलुहान बच्चे को उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्चे का एक साइड से गला रेता हुआ था। साथ ही पूरे शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान थे। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब परिजनों ने आहद को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर सीओ अनुषा बडोला ने बताया पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर बच्चे के साथ की गई बर्बरता की जानकारी जुटा रही है।
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में