उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल सुसाइड हरिद्वार

बड़ी खबर….यहां पति के साथ आई महिला गंगनहर में कूदी, शव बरामद

खबर शेयर करें -

पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में अपने पति के साथ जियारत करने आई एक महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। सोमवार को महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद किया। जानकारी के अनुसार रविवार रात को शबीना (25) निवासी जंदरपुर कोतवाली देहात बिजनौर अपने पति आफताब और सुसराल वालो के साथ दरगाह में जियारत करने के लिए आई थी। महिला की दिमागी हालात ठीक नही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

दरगाह में आने के बाद महिला को हाजरी आई गई और रात के समय सभी लोग पास में ही एक जगह पर सो गए। कुछ देर बाद परिजनों की आंख खुली तो देखा महिला वहां नहीं है। परिजन महिला की तलाश में इधर उधर निकल गए। इसी दौरान महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक महिला नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  31 साल से दबा था जमीन का मामला... आयुक्त की जनसुनवाई में खुली पूरी कहानी

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। थाना प्रभारी थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला गंगनहर में कूद गई थी। सोमवार को महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में