उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

तकनीक का गलत प्रयोग…. एआई बोट से बना दी छात्रा की अश्लील फोटो, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें -

पैसे न देने पर दे रहा था धमकी, हिम्मत नहीं हारी छात्रा

रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के बीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने एक छात्रा की एआई बोट के जरिए न्यूड फोटो बनाई और ब्लैकमेल कर दो हजार रुपये मांगे। छात्रा ने रुपये देने के लिए छात्र को जाफरपुर बुलाया, जहां परिजनों और लोगाें ने पिटाई कर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 385 और 354 के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी प्रियांशु कुमार ने कॉलेज में पढ़ने वाली शहर निवासी छात्रा की सोशल मीडिया से फोटो निकालकर एआई तकनीक से न्यूड फोटो बना दी। प्रियांशु ने 26 जनवरी को छात्रा को फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की मांग की थी। उसने रुपये नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।अभियुक्त की धमकी से छात्रा तनाव में आ गई थी। आरोपी की ओर से लगातार परेशान करने से आजिज छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

इसके बाद छात्रा ने रुपये देने के लिए छात्र को जाफरपुर बुलाया था। यहां छात्रा के साथ ही उसके पिता, भाई और अन्य लोगों ने प्रियांशु को पकड़कर पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एआई बोट के जरिए प्रियांशु ने फोटो एडिट की थी और इसके सहारे छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कहा कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

पुलिस के अनुसार नवंबर 2023 को प्रियांशु को 18 साल हुए थे। जब उसका मोबाइल जांचा गया तो उसमें एआई तकनीक से बनाई एक अन्य लड़की की अश्लील फोटो मिली। प्रियांशु ने इस लड़की को ब्लैकमेल करने से इन्कार किया है। आरोपी के खिलाफ छात्रा के पिता ने केस दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में समझौते की कोशिश भी हुई थी लेकिन पुलिस के साथ ही परिजनों के सख्त रुख के चलते अभियुक्त को सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में