उत्तर प्रदेश क्राइम मौत राष्ट्रीय हिल दर्पण

आधी रात घर घुसा प्रेमी…पति ने दी दस्तक और फिर भीड़ का वो रूप कि रूह कांप जाएगी!

खबर शेयर करें -

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम सामने आया है। देर रात विवाहित महिला मित्र से मिलने पहुंचे एक युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि महिला मित्र के पति और परिजनों ने घर आए युवक को पकड़ने के बाद भैंस चोरी का शोर मचाकर ग्रामीणों को जुटा लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर युवक को लाठी-डंडों से पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

दरअसल यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बुधैयापुर गांव में रविवार देर रात सामने आया। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली कि एक भैंस चोरी के आरोपी को ग्रामीण बेरहमी से पीट रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट कर रहे ग्रामीण भाग खड़े हुए। पुलिस ने हुसैनगंज के भिटौरा निवासी लहूलुहान कमलेश पुत्र रामसजीवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

गंभीर चोटों के चलते कमलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की गई तो सामने आया कि कमलेश का बुधैयापुर गांव की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार देर रात करीब ढाई बजे कमलेश उस महिला से मिलने उसके घर गया था।

इसी दौरान महिला के पति और उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मामले को दूसरा मोड़ देने के लिए परिजनों ने गांव में शोर मचा दिया कि भैंस चोर घुस आया है। चोर की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

इसके बाद भीड़ ने कमलेश को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मृतक कमलेश के भाई सुमेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ