उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

हैवान बना पति…मारपीट के बाद पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश मेंआया है। जिसमें महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था और छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज व मारपीट करता था। महिला के अनुसार 27 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से उसका निकाह हुआ था, जिसके बाद से ही उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उसके साथ कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सामाजिक दबाव के चलते वह चुप रही। एक बार शिकायत करने के बाद समझौते के चलते उसने मामला वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

पीड़िता के पास घटना से जुड़े फोटो और वीडियो साक्ष्य भी मौजूद होने का दावा किया गया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सितारगंज बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में